Agra News: निर्माणाधीन इमारत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, लगाया जाम
आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: सदर के राजपुर चुंगी-उखर्रा रोड पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में राजमिस्त्री की गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात सुचारू कराया। मृतक की पहचान सुरेश (70) पुत्र स्व. लाचारीराम निवासी प्रेम नगर, राजपुर चुंगी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार सुरेश पिछले करीब तीन माह से उखर्रा रोड स्थित पवन शर्मा के यहां राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे काम के दौरान वह निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल से सड़क पर गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव सड़क पर रखकर विरोध जताया। सूचना पर चौकी प्रभारी अमित मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कर उचित कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.