आगरा, अगस्त 6 -- Agra News: शहर की विकास परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को ठेकेदारों के साथ बैठक की। स्मार्ट सिटी सभागार में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता वाली सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि सड़क, नाला-नाली, सीवर, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य सीधे नागरिकों की सुविधा से जुड़े हैं। इसलिए सभी कार्यदायी संस्थाएं निर्धारित तकनीकी और गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने परियोजनाओं में अनावश्यक देरी से बचने के निर्देश देते हुए नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्माण स्थलों पर बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड और अन्य सुरक्षा इंतजा...