आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: शहर में निराश्रित गोवंश को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर कुछ पशुपालकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए नगर निगम के वाहन में लादी गई चार गायों को जबरन उतार लिया। स्थिति बिगड़ती देख नगर निगम की टीम शेष 12 गोवंश को लेकर मौके से लौट आई। घटना की जानकारी सुपरवाइजर ने नगर निगम अधिकारियों को दी है। नगर निगम की कैटल कैचर टीम, सुपरवाइजर जगदीश के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह कचहरी घाट और गुदड़ी मंसूर खां क्षेत्र में निराश्रित एवं आवारा गोवंश को पकड़ने के अभियान पर निकली थी। टीम ने अभियान के दौरान दोनों क्षेत्रों से कुल 16 आवारा गोवंश को पकड़कर नगर निगम के वाहन में लाद लिया。

घटना का विवरण इसी दौरान अभियान की सूचना मिलने पर लाठी-डं...