Agra News: निगम कर्मचारी और ट्रैक्टर चालक में मारपीट का वीडियो वायरल
आगरा, अगस्त 2 -- Agra News: जगदीशपुरा क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारियों और ट्रैक्टर चालक के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को तेजी से वायरल होने लगा। इसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लात-घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। ट्रक के साथ आए नगर निगम कर्मचारियों ने ट्रैक्टर चालक को सड़क किनारे गिट्टी, पत्थर और रेत डालने से रोक दिया था। इसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में नगर निगम के तीन कर्मचारियों के घायल होने का दावा किया गया। थाना जगदीशपुरा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.