आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: महाराजा अग्रसेन जयंती सेवा पर्व के अवसर पर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए आज अग्रवाल संगठन, कमला नगर द्वारा स्थापित एवं संचालित सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल नेत्रालय, चाँदनी चौक, कमला नगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन पंजीकरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा किया गया। शिविर में सर्वसमाज के असहाय एवं जरूरतमंद लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 355 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई एवं जांच के उपरांत 174 मरीजों को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया, जिनका उच्च स्तरीय फेको तकनीक से निःशुल्क ऑपरेशन निर्धारित तिथि पर नेत्रालय में किया जाएगा। सभी चयनित मरीजों को ऑपरेशन की तारीख एवं समय की सूचना दी गई। इस अवसर पर संगठन के मुख्य संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने कहा, "महाराजा अग्रसे...