Agra News: नाले में गोबर बहाना पड़ा भारी, तबेला संचालक पर 10 हजार का जुर्माना
आगरा, सितम्बर 18 -- Agra News: नाले में तबेले का गोबर बहाने की शिकायत पर नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम की टास्क फोर्स ने मौके पर पहुंचकर तबेला संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही तबेला स्वामी भूदेवी को 20 दिन के भीतर तबेला शहर की सीमा से बाहर शिफ्ट करने की चेतावनी दी गई है। क्षेत्र में तबेले से निकलने वाला गोबर नाले में बहाए जाने की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम की टास्क फोर्स मौके पर पहुंची व तबेले का निरीक्षण किया। जांच के दौरान नाले में गोबर बहाने की शिकायत सामने आने पर तबेला संचालक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारियों के मुताब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.