आगरा, जुलाई 6 -- Agra News: शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे नगर निगम के अभियान के बीच कुछ पशुपालकों की लापरवाही निगम के प्रयासों पर पानी फेर रही है। घरों में डेयरी संचालित कर पशुओं का गोबर सीधे नालियों में बहाए जाने से न केवल नालियां चोक हो रही हैं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में गंदगी, दुर्गंध और संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को नगर निगम टास्क फोर्स ने विजय नगर कॉलोनी में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और दो भैंसें भी जब्त की गईं। एसएफआई नूपुर के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान टीम ने पाया कि विजय नगर कॉलोनी में कुछ पशुपालक घरों में डेयरी संचालित कर रहे हैं और पशुओं का गोबर सीधे नालियों में बहा रहे हैं। ...