आगरा, अगस्त 20 -- Agra News: खेरिया मोड़ किदवई (शाहगंज) में शराब के नशे में चार युवकों ने मिठाई की दुकान पर गाली गलौज कर जमकर हंगामा किया। विरोध पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। पति को भी धमकाया। आरोपितों की करतूत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित मंजू कुशवाह निवासी किदवई खेरिया मोड़ ने बताया कि वह घर में ही नत्थी मिष्ठान भंडार नाम से दुकान चलाती हैं। आरोप है कि 16 अगस्त को चार युवक कार से उनकी दुकान के सामने आए। उन्होंने पास की शराब की दुकान से शराब पी। नशे की हालत में वह गाली गलौज कर अभद्रता करने लगे। यह भी पढ़ें- Nawada News: गोविन्दपुर में तीन दुकानों में चोरी, नगदी समेत अन्य सामान चुराये विरोध करने पर युवकों ने खुद को सीआरपीएफ में होने का दावा किया। धमकाया। शोर सुनकर पहुंचे पति ने समझाने का प्रया...