Agra News: नवरात्र में बैनामों की बढ़ी रफ्तार, 900 हुए
आगरा, अक्टूबर 12 -- Agra News: नवरात्र में बैनामों की रफ्तार का ग्राफ बढ़ गया है। सोमवार को जिले के दस निबंधन कार्यालयों में बड़ी संख्या में रजिस्ट्री हुई। वहीं पितृपक्ष के दौरान बैनामों की संख्या में गिरावट आई थी। तहसील सदर के पांच रजिस्ट्री दफ्तरों में दिन भर बैनामा कराने वालों की भीड़ लगी रही। जिले में करीब 900 बैनामे हुए, इनसे विभाग को तीन करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं बाह, खेरागढ़, एत्मादपुर, फतेहाबाद एवं किरावली में भी दनादन बैनामे हुए। उधर, सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि नवरात्र में बैनामों की संख्या बढ़ जाती है। बढ़ी संख्या में लोग बैनामा कराने को आए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.