आगरा, सितम्बर 8 -- Agra News: ब्लॉक परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए महिलाओं को बेबी किट वितरित की गईं। कार्यक्रम बीडीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी व अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद ब्लॉक क्षेत्र की नवजात शिशुओं के पोषण एवं सुरक्षा के लिए उनकी माताओं को बेबी किट वितरित की गई। केपी सिंह सोलंकी ने केंद्र व राज्य सरकार जनहित और महिला बाल विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सिंहवाड़ा सीएचसी में हुआ बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम इस दौरान बीडीओ संजीव कुमार, हरिकिशोर, चंद्रभान, अम्बुज द्विवेदी, रामलखन सोलंकी समेत अन्य मौजूद रहे। ...