आगरा, सितम्बर 6 -- Agra News: ब्रज की पटरानी राधारानी और कृष्ण कन्हैया के जयकारों के बीच अग्रवाल संगठन रामबाग ने वॉटरवर्क्स चौराहा स्थित अतिथिवन में नंदोत्सव मनाया। कन्हैया के जन्म पर बधाई गीत गाए गए। मटकी सजाओ और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में संगठन की सदस्याओं ने राधा-कृष्ण और मैया यशोदा का स्वरूप धारण कर उत्साह से भाग लिया। शुभारंभ नितेश अग्रवाल और राजेश खुराना ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष निशा सिंघल ने कहा कि बच्चों में संस्कार और संस्कृति की जड़ें मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। मटकी सज्जा, राधा-कृष्ण नृत्य, प्रश्नोत्तरी और लकी ड्रा में महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Agra News: लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमे श्रद्धालु भक्ति गीतों से माहौल कृष्णमय हो गया। सभ...