आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: बारिस के दिनों में श्रावण मास के दौरान अगर किसी दिन ज्यादा बारिश पड़ी तो नदरई रेलवे अंडरपास से होकर कांवड़ यात्राएं कैसे निकलेंगी? क्या पानी से होकर श्रद्धालुओं को निकलना पड़ सकता है? पंप सैटों का प्रबंध कारगर रहेगा? यह वे सवाल हैं जो प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के दिमाग में कौंध रहे हैं। सवाल परेशान भी क्यों न करें, सवाल बड़ी तादात में आने जाने वाले कांवड़ भक्तों के रास्ते का है। रेलवे अंडरपास में जल निकासी की व्यवस्था अधिकारियों के सामने किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। सभी प्रबंध बेहतर करने में जुटे प्रशासन के आला अधिकारी अंडरपास पर आकर असमंजस में नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- Hathras News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर होगी प्रकाश व्यवस्था फिलहाल प्रशासन ने दो पंप सैट लगाकर संभावित जलभराव की निका...