Agra News: नगला भवूती में घेर के मैन गेट का कुंडा तोड़कर दो भैंस चोरी
आगरा, नवम्बर 24 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला भवूती गांव में बने घेर के मैन गेट का कुंडा तोड़कर अज्ञात चोर दो भैंस चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर, मय कोतवाली पुलिस के मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब आठ बजे नगला भवूती गांव में घेर से भैंस चोरी की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुआयना कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जानकारी के बाद सीओ सदर आंचल चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिसको बताया गया कि गांव के निवासी अरविंद पुत्र खूबसिंह एवं उसके भाई रतन सिंह पुत्र खूबसिंह की भैंसें गाँव के बाहर बने एक घेर में बंधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.