Agra News: नगर की बस्तियों में कराया कलश यात्रा का भ्रमण
आगरा, अगस्त 21 -- Agra News: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपाइयों ने शहर में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का बस्तियों में भ्रमण कराया गया। अभियान के जिला संयोजक केपी सिंह एवं नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य के नेतृत्व में कलश यात्रा अशोक नगर से प्रारंभ होकर किला मोहल्ला, गली जाटवान होते हुए मोहल्ला मोहन, भीमनगर, मोहल्ला जय जय राम की दलित बस्तियों तक पहुंची। विभिन्न मोहल्लों में स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सुरेश माहेश्वरी, सुमित बाल्मीकि, गुरुपाल सिंह, आदित्य सिंह, अंकुर बाल्मीकि, कप्तान सिंह, जगदीश पुजारी, अंकित जैन, अरविंद पांडेय, आशुतोष शर्मा, श्यामू यादव, विनोद गुप्ता, अजय कुमार, मोहित कुमार, विकल अग्रवाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shamli Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.