Agra News: नकली सोने की चेन बेचकर एक लाख ठगे
आगरा, जुलाई 25 -- Agra News: लालच में आकर किसी अनजान व्यक्ति से सोने के आभूषण नहीं लें। खुदाई में सोना मिला है यह बोलकर टप्पेबाज ठगी करते हैं। मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति से ठगी का मामला पुलिस तक पहुंचा है। रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ठग का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मुरैना, मध्य प्रदेश निवासी मोहर सिंह के साथ घटना हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। छह जुलाई को वह घर से एक लाख रुपये लेकर आए थे। ईदगाह बस स्टैंड से ऑटो लिया। प्रतापपुरा चौराहा पहुंचे। वहां एक व्यक्ति मिला। वह परेशान था। उनसे बात करने लगा। कहने लगा भूखा है। रुपये चाहिए। उन्हें दया आ गई। उसे खाने के लिए रुपये दिए। तभी उस व्यक्ति ने अपनी जेब से एक सोने की चेन निकाली। उनसे कहा कि मजदूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.