Agra News: नई साज-सज्जा के साथ कैंट स्टेशन पर वीआईपी लाउंज तैयार
आगरा, अगस्त 7 -- Agra News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित वीआईपी लाउंज का आधुनिक सुविधाओं के साथ नवीनीकरण किया गया है। इसके बाद विशिष्ट अतिथियों और यात्रियों को अधिक आरामदायक एवं बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नवीनीकरण के तहत लाउंज में आधुनिक इंटीरियर, आकर्षक फॉल्स सीलिंग, एलईडी लाइटिंग, आरामदायक सोफा सेट, सेंटर टेबल, उच्च गुणवत्ता की फ्लोरिंग, एयर कंडीशनिंग और एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई है। साथ ही पर्याप्त प्रकाश, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि प्रतीक्षारत यात्रियों को गरिमापूर्ण और सुविधाजनक माहौल मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.