आगरा, जुलाई 15 -- Agra News: ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती जैन मंदिर में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, महिला मंडल, नवकार वधू मंडल, युवाओं व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। नवगठित कार्यकारिणी ने मंदिर के विकास, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार और समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल एवं नवकार वधू मंडल द्वारा मंगलाचरण और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति से हुआ। नई कार्यकारिणी में चैतन्य स्वरूप जैन एवं प्रशांत जैन को संरक्षक, जितेंद्र कुमार जैन 'बंटी' को अध्यक्ष, सुबोध कुमार जैन को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार जैन को महामंत्री, राजीव जैन को कोषाध्यक्ष, संदीप जैन को संयुक्त मंत्...