Agra News: नंदोत्सव में झूमी महिलाएं, कान्हा ंके झूले को झुलाया
आगरा, सितम्बर 12 -- Agra News: अग्रमिलन समिति की ओर से नंदोत्सव का आयोजन कमला नगर स्थित बैंक्वेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम संयोजक शिल्पी गर्ग ने बताया कि नंदोत्सव के अवसर पर आरती थाल सज्जा और वंदनवार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने आकर्षक ढंग से सजे आरती के थाल और रंग-बिरंगी वंदनवार तैयार कर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को सजाकर झूले में विराजमान किया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्म की खुशी में महिलाओं ने 'नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' जैसे भजनों के साथ उत्सव का आनंद लिया। भक्ति संगीत के बीच महिलाओं ने नृत्य कर नंदोत्सव की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर संगीता, अंजली, हाशी, पायल, ममता, कविता, प्रीति, अनीता, ज्योति आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.