आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की 139 वीं जयंती आयोजन का श्रीगणेश गुरुवार को ध्वजारोहण के साथ हुआ। पचकुइयां स्थित महासभा के भवन में इस अवसर पर यज्ञ किया गया। संस्थापक अध्यक्ष गणेशीलाल एवं प्रेरणा स्रोत कल्याण दास के चित्र पर माला अर्पित की गई। प्रतीक चिन्ह स्वास्तिक की रंगोली सजा कर 139 दीप जलाए गए। वक्ताओं ने कहा कि बाह से शुरू हुआ यह सफर अब वृहद रूप धारण कर चुका है। समाज हित के कार्यों का भी उल्लेख किया गया। बताया कि इस बार मुख्य कार्यक्रम 25 एवं 26 अक्तूबर को होंगे। पहले दिन बेलनगंज में भैंरो बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह पुराने शहर में भ्रमण करते हुए फुव्वारा पर संपन्न होगी। अगले दिन महासभा भवन में मंचीय कार्यक्रम होंगे। समाज के बाल बालिका सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। दानदाता ...