Agra News: ध्यान एवं योग से तनाव होगा कम दिए टिप्स
आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: ओशो ध्यान योग संस्थान द्वारा जिला जेल में 'ध्यान योग शिविर' का आयोजन सोमवार से बुधवार तक किया जा रहा है। प्रशिक्षक आशीष, भरत कुमार, संतोष व आनंद द्वारा बंदियो को उनके आध्यात्मिक उत्थान, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने एवं तनाव मुक्त रहकर सकारात्मक जीवन जीने को नियमित रुप से ध्यान, योग करने की महत्ता बताई। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि शिविर में 198 बंदियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से कुछ बंदियों ने बताया कि ध्यान, योग करने के पश्चात मानसिक तनाव में कमी महसूस होना, शरीर में स्फूर्ति आना, ईश्वर से आत्मीय जुड़ाव, सत्कर्म की ओर प्रेरित होने की भावना जागृत हुई है। इस दौरान जेलर राजेश कुमार राय, देवदर्शन सिंह, डिप्टी जेलर संदीप भास्कर, अंजनी कुमार, मनोज शुक्ला, रजनीश कुमार सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.