आगरा, सितम्बर 8 -- Agra News: शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी से फर्जी बैनामा के आधार पर मकान पर कब्जा करने के मामले में सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार सहावर गेट के नगला बीच के रहने वाले गिरीश बाबू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने नगला अस्तल की रहने वाली कुसुमा देवी व उनकी बेटी राधा से मकान का बैनामा दो लाख रुपए में कराया था। बैनामा के बाद उसने मकान पर कब्जा लेकर उसमें अपना सामान भी रख लिया। कुसुमा देवी ने उक्त मकान का दूसरा बैनामा धोखाधड़ी से तीन जून 2026 को सोरों गेट धान मिली के सामने रहने वाले संजीव कुमार के नाम कर दिया।संजीव ने यह देखकर कि वह मकान में पर कब्जा नहीं ले पाएगा। इस मकान का बैनामा नगला अस्पताल के निवासी प्रदीप कुमार के ना...