Agra News: धोखाधड़ी के आरोप से युवती सहित दो बरी
आगरा, सितम्बर 30 -- Agra News: अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों विशु त्यागी और युवती को दोषमुक्त कर दिया है। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता उमेश शर्मा व कुंदन लाल ने तर्क दिए कि आरोपियों को झूठा फंसाया गया है। वे निर्दोष हैं। यह मामला लोहामंडी से संबंधित है। वादिनी सुनीता अरोरा ने दो जून 2023 को तहरीर देते हुए कहा कि उसके घर उसके भतीजे की लड़की तीन माह से रह रही थी। 14 जनवरी को वह विशु त्यागी के साथ अपने घर से चली गई थी। 15 दिन बाद घर वापस आने पर माफी मांगने पर घर में रहने की अनुमति दी। 25 मई को तबियत खराब होने पर लड़की ने वादिनी को नींद की गोली देकर सुला दिया। वादिनी के एटीएम से 93 हजार रुपये विशु त्यागी के खाते में भेज दिए। वादिनी के जेवरात भी गायब थे। पुलिस ने चार गवाहों के बयान दर्ज कराए।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.