आगरा, जुलाई 2 -- Agra News: सीए छात्र सभा सिकासा के सदस्यों ने हाल में आयोजित संस्था के 78वें स्थापना दिवस समारोह में खूब धमाल किया। फतेहाबाद रोड स्थित एक रिसोर्ट में हुए इस आयोजन में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दीं। टीवी धारावाहिक के पात्र तारक मेहता पर आधारित हास्य नाटिका प्रस्तुत की। नए सीए प्रोफेशनल सम्मानित किए गए। बीते एक महीने के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित किए गए। इस अवसर पर सिकासा अध्यक्ष अंकित मित्तल, आगरा शाखा अध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना, सचिन बुबना, गौरव सिंघल, तनिष्क, प्रियांशी, ईशिका, वैभव, अभिषेक, देव, नमन, आर्यन, हिमांशी, अंशिका रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...