Agra News: धनतेरस को सदन की बैठक बुलाने से पार्षद नाराज
आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: नगर निगम सदन की बैठक को लेकर पार्षदों में जबरदस्त रोष है। कई बार बैठक बुलाने के बाद स्थगित कर दी गई है। इसकी वजह से पार्षद अपनी समस्याएं और मुद्दों को नहीं उठा नहीं पा रहा है। अब मेयर ने सदन की बैठक के लिए छह नवंबर की तारीख निर्धारित की है। पार्षदों में इस बात पर नाराजगी है कि छह नवंबर को धनतेरस है। सदन की बैठक इस दिन बुलाना औचित्यहीन है। नगर निगम की नियमावली के मुताबिक प्रत्येक दो माह में सदन और प्रतिमाह कार्यकारिणी की बैठक होना आवश्यक होता है लेकिन नगर निगम में नियमावली का पालन नहीं किया जा रहा है। न तो सदन की बैठक हो रही है और न ही कार्यकारिणी की बैठक। मेयर ने बीच सामान्य सदन की बैठक बुलाने की तारीख दी है लेकिन ऐन वक्त बैठक स्थगित कर दी जाती है। स्थिति यह है कि अभी तक पुनरीक्षित बजट की बैठक नहीं हो पाई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.