Agra News: द्वितीय एडीसीएसए क्लासिकल ओपन शतरंज 18 जुलाई से
आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: आगरा जिला शतरंज खेल संघ द्वारा द्वितीय एडीसीएसए क्लासिकल ओपन शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 18-19 जुलाई को भारतीय बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरौली अहीर, शमशाबाद रोड पर होगा। प्रतियोगिता में आगरा सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं अन्य राज्यों से लगभग 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता फिडे के नियमों के अनुसार क्लासिकल प्रारूप में खेली जाएगी। क्लासिकल प्रारूप में खिलाड़ियों को अपनी रणनीतिक क्षमता एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। शुभारंभ 18 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे होगा। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.