Agra News: द्वारिका रेजीडेंसी के पांच फ्लैटों की नीलामी में पहुंचे खरीदार
आगरा, अक्टूबर 1 -- Agra News: रेरा के बकाएदार बिल्डर द्वारिका रेजीडेंसी प्रा. लि. के पांच फ्लैटों की गुरुवार को तहसील सदर के सभागार में नीलामी प्रक्रिया हुई। महिला समेत आधा दर्जन से अधिक बोलीदाता पहुंचे। देर शाम तक बोली लगती रही। सर्वाधिक बोली लगाने वालों को धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए। यह राशि आवंटियों को दी जाएगी। एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने बताया कि रेरा के एक करोड़ आठ लाख 97 हजार रुपये और ब्याज की वसूली के लिए बकाएदार द्वारिका रेजीडेंसी प्रा. लि. दि क्राउन फेस प्रथम, मोहम्मदपुर (सिकंदरा) की कुर्क अचल संपत्ति के पांच फ्लैटों की नीलामी की गई। बोलीदाताओं द्वारा धनराशि जमा करने के बाद उनके नाम घोषित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- यूपी रेरा ने पांच जिलों की 11 परियोजनाओं को दी मंजूरी इसके बाद उन्हें फ्लैटों के सुपुर्दगी पत्र दिए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.