आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: निबोहरा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर धनगर में खेतों पर बने पुराने कच्चे कुएं में आपस में लड़ते हुए दो कुत्ते गिर गए। जानकारी होने पर दो दिन बाद ग्रामीणों ने प्रयास कर दोनों कुत्तों को सुरक्षित बाहर निकाला। निबोहरा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर धनगर में खेतों पर बने कच्चे कुएं में लड़ते हुए दो कुत्ते गिर गए थे। रविवार को खेतों पर गए ग्रामीणों को कुएं से कुत्तों की रोने की आवाज सुनाई दी। तब ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कुएं में जाल डाला। दोनों कुत्तों को जाल के सहारे बाहर निकाला गया। दोनों कुत्तों की जान बचाई गई। इस दौरान नरेंद्र सिंह, गब्बर सिंह, शिव नारायण, राधा-कृष्ण सहित आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नहर में फंसी डॉल्फिन को पकड़ने में नहीं मिली सफलता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...