Agra News: दो दिन में शुरू हो जाएगा पांटून पीपा पुल
आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: पोइया घाट पर पांटून पुल का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य में पीपों को रस्सों से बांधने, रास्ता तैयार करने और कुछ हिस्सों को आपस में जोड़ने का काम बाकी है। लोक निर्माण विभाग के निर्देश पर अतिरिक्त मजदूर लगाकर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। पुलिस तैयार करने के लिए दिन रात काम चल रहा है। दीपावली पर एक दिन की छुट्टी के बाद मजदूरों ने फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। काम में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त श्रमिक भी लगाए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाए। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि पोइया घाट पर पांटून पुल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। अगले दो दिन में पुल शुरू हो जाएगा । इसके शुरू होने से दय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.