Agra News: दो जरूरतमंद दिव्यांगों को निःशुल्क दीं ट्राई साइकिल
आगरा, अगस्त 21 -- Agra News: समर्थवान दिव्यांगों की नई दिशा संस्था की ओर से खंदारी स्थित कालंदीपुरम कार्यालय पर दो जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राई साइकिल वितरित की गईं। वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवीण कोहली ने किया। संस्थापक पंडित मनीष शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रशांत शर्मा, माधव शर्मा, रेखा शर्मा, रजत शर्मा, आकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.