Agra News: दो करोड़ की लागत से बने मॉडर्न धोबीघाट में एक बार में धुलेंगे 200 किलो कपड़े
आगरा, नवम्बर 18 -- Agra News: यमुना को प्रदूषण से बचाने और नदी किनारे कपड़े धोने की परंपरागत व्यवस्था का विकल्प उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की ओर से झरना नाले के के पास तैयार कराया गया मॉडर्न धोबी घाट जल्द ही शुरू होने जा रहा है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में निर्मित इस धोबी घाट पर एक बार में 200 किलो कपड़ों की धुलाई की सुविधा होगी। इसके संचालन को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। प्लांट शुरू होने के साथ ही यमुना किनारे कपड़े धोने वाले धोबी समाज के लोगों को रियायती दरों पर कपड़े धुलवाने की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। यमुना में कपड़े धोने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए नदी किनारे कपड़े धोने पर रोक लगाए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन अब प्रभावित धोबी समाज के लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.