आगरा, सितम्बर 30 -- Agra News: अग्रवाल युवा संगठन द्वारा संगठन के सदस्य स्वर्गीय राज अंकित अग्रवाल एवं स्वर्गीय सोनू अग्रवाल की स्मृति में 2 अक्तूबर को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को अतिथिवन वाटर वर्क्स पर प्रेसवार्ता आयोजित कर शिविर की विस्तृत जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि महा रक्तदान शिविर 2 अक्तूबर लोकहितम ब्लड बैंक कमला नगर में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर महामंत्री अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक मोहित अग्रवाल, शिवम गर्ग, अरुण अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, शशांक बंसल, अम्बुज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आशीष, नितेश बंसल, आयुष अग्रवाल...