Agra News: दोस्त को फोन करके युवक ने लगाई फांसी
आगरा, अगस्त 16 -- Agra News: तोता का ताल (लोहामंडी) स्थित पत्थर की टाल पर शनिवार की दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक टाल पर चालक का काम करता था। खुदकुशी से पहले युवक ने अपने दोस्त को फोन किया था। उससे कहा कि जीना नहीं चाहता। जिंदगी खत्म कर रहा है। दोस्त भागकर जब तक टाल पर आया देर हो चुकी थी। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है। घटना दोपहर करीब सवा एक बजे की है। किशोरपुरा निवासी 40 वर्षीय सोनू तोता का ताल स्थित पत्थर की टाल पर काम करता था। उसका भाई मोनू भी टाल पर काम करता है। दोपहर को सोनू की पत्नी ने उसे फोन मिलाया। फोन नहीं उठने पर उसने मालिक मुकेश को फोन किया। कहा कि सोनू से बात नहीं हो पा रही है। उससे पूछ लें खाना भेज दे। सोनू ने इनकार कर दिया। मुकेश अपने घर चला गया। मोनू बाहर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान सोनू ने अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.