आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: कस्बा में भगवान राम की राजगद्दी शोभायात्रा गुरुवार को निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम की मुख्य झांकी के साथ ही काली अखाड़ा व अन्य दैवीय झांकियां शामिल हुईं। नगर भ्रमण के दौरान काली अखाड़ा ने करतव दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। कस्बा में श्री रामलीला महोत्सव के तहत मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के रावण वध कर वनवास से लौटने पर राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उदघाट्न समाजसेवी एसके गौर ने किया। अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन, महामंत्री सचिन गुप्ता ने प्रभु श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारी। शोभायात्रा में सबसे आगे काली मंडल के कलाकार अपने पैतरे बदल बदल कर करतव दिखाते नजर आए।शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Hapur News: भगवान श्रीराम का हुआ राजतिलक, जय श्रीराम से गूंजा रामलीला मैदान में चार दर्जन से अधिक...