Agra News: देवता दर्शन को तरसे, बृजवासियों ने कृष्ण को दिया वात्सल्य का सुख
आगरा, अगस्त 31 -- Agra News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। मंदिर के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने कथा के माध्यम से भगवान की बाल लीलाओं के साथ-साथ बृजवासियों के अद्भुत सौभाग्य और उनके वात्सल्य भाव की महिमा का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण किया। अरविन्द प्रभु ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं अपने आप में अत्यंत अद्भुत हैं। इन लीलाओं में भगवान की दिव्यता के साथ बृजवासियों के उस सौभाग्य का भी दर्शन होता है, जो स्वयं भगवान को अपने बालक के रूप में देखने और उनके साथ वात्सल्य का संबंध स्थापित करने का अवसर प्राप्त करते हैं। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.