आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में अहरोली फाटक के निकट स्थित परचून की दुकान के संचालक को गुरुवार की देर शाम बाइाक सवार दो आरोपियों ने गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और घायल का हाल-चाल जाना। गंभीर हालत होने की वजह से चिकित्सकों ने युवक को रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक अहरोली गांव निवासी ललित कश्यप रेलवे फाटक के निकट ही गांव में परचून की दुकान चलाता है। वह अपने पिता के साथ पेंटिंग का काम भी करता है। गुरुवार की शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान के समीप नीचे सड़क पर खड़ा हुआ था, तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और ललित के सीने में गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग एकत्र...