आगरा, जुलाई 15 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात कादरगंज बस स्टैंड पुलिस चौकी वाले तिराहा पर बने एक द्वार के खंबे से ईको कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि चालक की मौत हो गई। शिनाख्त के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक रात करीब दस बजे पुलिस चौकी चौराहा पर दुर्घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां लोगों ने पुलिस को बताया कि ईको कार गंजडुंडवारा की ओर से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर चौकी तिराहे के समीप बने गंगा दरवाजा के खंभे से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Unnao News: तेज रफ्तार कार की टक्कर पैदल जा रहे युवक की मौत इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक की पहचान राहुल पुत्र ...