आगरा, अगस्त 27 -- Agra News: रक्षाबंधन के अवसर पर दृष्टिबाधित आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी मनीष बंसल की कलाई पर राखियां बांधीं। जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार भेंट किए। डीएम ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान और रहने की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें। जिलाधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत बाजारों में अतिरिक्त सुरक्षा, साफ सफाई, व्यवस्थित...