Agra News: दृष्टिबाधित विद्यालय में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, प्रधानाचार्य समेत सात पर मुकदमा
आगरा, अगस्त 1 -- Agra News: रुनकता स्थित महाकवि सूरदास दृष्टि बाधित विद्यालय एवं शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता और अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। संस्थान के प्रबंधक की तहरीर पर सिकंदरा थाने में प्रधानाचार्य समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रबंधक पदम स्वरूप गुप्ता के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वारा कराई गई जांच में दृष्टि बाधित विद्यालय में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दो दिसंबर 2024 को संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे।
प्रधानाचार्य और सहयोगियों का अवैध कब्जा तहरीर के अनुसार प्रधानाचार्य महेश कुमार और उनके सहयोगियों ने वर्ष 2017 से संस्थान पर अवैध कब्जा कर रखा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.