Agra News: दुराचार के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
आगरा, जुलाई 2 -- Agra News: सोरों कोतवाली पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुराचार करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। सोरों इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुराचार करने के मामले में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी जितेन्द्र पुत्र होडिल सिंह निवासी बजीरपुर को सोरों क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.