आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: थाना क्षेत्र के हुंडा शेखपुर गांव में बीती देर रात दुकान का तोड़ने के प्रयास की आहट पाकर उठे एक अधेड़ को विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। गोली लगने से घायल हुए अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है और बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक हुंडा शेखपुर निवासी 55 वर्षीय नवाब सिंह पुत्र कल्याण सिंह की गांव में ही परचूनी की दुकान है। रविवार की मध्य रात्रि बाद करीब डेढ़ बजे बदमाश उनकी दुकान का ताला तोड़ रहे थे। आहट होने पर नवाब सिंह जाग गए और उन्होंने बदमाश का विरोध शुरू कर किया। खुद को घिरता देख बेखौफ बदमाशों ने नवाब सिंह को निशाना बनाकर तमंचे से फायर कर दिया। फायर के दौरान गोली नवाब सिंह के सिर के ऊपरी हिस्से पर ...