Agra News: दुकानें बेचने के पर 9.38 लाख रुपये हड़पने का आरोप
आगरा, अगस्त 20 -- Agra News: तीन दुकानों की बिक्री के नाम पर 9.38 लाख हड़पने और रजिस्ट्री न करने का आरोप लगाते हुए युवक ने जेआर एसोसिएट्स के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हरी पर्वत पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित शैलेंद्र बंसल निवासी ओल्ड विजय नगर और नीरज गोयल ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि राजीव मोहन सक्सेना और राजेश मोहन सक्सेना ने आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर सात, सिकंदरा-बोदला स्थित प्लॉट में बनाई जा रही दुकानों को व्यावसायिक संपत्ति बताते हुए खरीदने का प्रस्ताव दिया था। दोनों शिकायतकर्ताओं ने तीन दुकानों के लिए कुल 9,38,205 रुपये का भुगतान नकद और चेक के माध्यम से किया। आरोप है कि भुगतान की रसीदें भी दी गईं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बार-बार रजिस्ट्री कराने का आग्रह करने के बावजूद आरोपी टालमटोल करते रहे। एक बार रजिस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.