Agra News: दीपों की जगमगाहट में गरबा-डांडिया की धुन पर थिरके कदम
आगरा, अक्टूबर 31 -- Agra News: भारत विकास परिषद अमृतम् द्वारा शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित रिजोर्ट में दीपोत्सव मनाया गया। संगीत की मधुर धुनों पर डांडिया की खनक गूंजती रही और महिला-पुरुषों ने गरबा एवं रास नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्सव में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, आरएस गुप्ता, श्री नाथ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष कुलभुषण गुप्ता राम भाई ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में आकर्षक साज-सज्जा और मनमोहक रोशनी ने दीपावली के उल्लास को और बढ़ा दिया। गुजराती गरबा एवं रास की धुनों पर सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। शानदार आकाशीय आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दीपावली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन वहीं बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.