आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: राष्ट्रीय जनगणना-2026 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में नगर निगम सदन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी शिशिर कुमार की उपस्थिति में सभी जोन के सुपरवाइजरों और चार्ज अधिकारियों को जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। नगर आयुक्त ने दीपावली से पूर्व सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक जनगणना सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में जनगणना के कार्य को सुगम, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने सभी चार्ज अधिकारियों और जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को समय से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन...