Agra News: दीपावली पर स्थगित हों जीएसटी सर्वे
आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: राज्य कर विभाग के जयपुर हाउस स्थित परिसर में गुरुवार को व्यापारियों संग बैठक का आयोजन किया गया। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि दीपावली पर विभाग के सर्वे स्थगित रखे जाने चाहिए। ताकि व्यापारी सुगमता से कारोबार कर सकें। जहां तक लक्ष्य पूर्ति की बात है, इसके लिए व्यापार संगठन राजस्व जमा करने में वृद्धि करके सहयोग देंगे। जय पुरसनानी ने कहा कि विभाग को हर महीने समान बिक्री पर फोकस नहीं करना चाहिए। अप्रैल से सितंबर तक विक्रय कम होता है। अक्तूबर से मार्च तक स्थिति संभल जाती है। एक तिहाई और दो तिहाई का अनुपात हो जाता है। राजकुमार भगत ने कहा कि उनका सेक्टर नियमित रूप से टैक्स जमा करता है। यदि फिर भी कमी रहती है, टैक्स जमा में और भी इजाफा कराया जाएगा। एक्मा अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कपड़ा कारोबारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.