आगरा, जुलाई 25 -- Agra News: देवशयनी एकादशी पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। बाबा का विशेष श्रृंगार लाल, गुलाबी और श्वेत पुष्पों से किया गया। इलायची और मेवा से बनी विशेष माला अर्पित की गई। स्वर्ण मुकुट और आकर्षक कुंडलों से सुसज्जित बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि विशेष श्रृंगार, इत्र सेवा, राजभोग और संध्या भोग सेवा ट्रस्ट की ओर से तथा विशेष पोशाक सेवा भी समर्पित की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: श्री श्याम मंदिर में देवशयनी एकादशी पर देर रात तक गूंजे भजन सायंकाल आयोजित भजन संध्या म...