Agra News: दिव्यांगजनों को मिलेंगी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल
आगरा, अगस्त 5 -- Agra News: जिले के 80 प्रतिशत या उससे अधिक अस्थिवाधित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने को 16 अगस्त को चिन्हांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों का चयन कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने बताया कि निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चयनित संस्था एलिम्को कानपुर के माध्यम से 16 अगस्त को राजकीय मूक बधिर विद्यालय, विजय नगर कॉलोनी में सुबह 11 बजे से चिन्हांकन शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे अस्थि बाधित दिव्यांगजन, जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक है और जिन्हें पिछले पांच वर्षों में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल नहीं मिली है, वे शिविर में भाग लेकर आवेदन एवं चिन्हांकन करा सकते हैं। शिविर में आने वाले पात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.