Agra News: दादा-दादी के साथ बच्चे सीखते हैं असली संस्कार
आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज के जुबली हॉल में दादा-दादी और नाना-नानी को समर्पित ग्रैंड पेरेंट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, हास्य नाटक, नृत्य और फैशन शो प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि एत्मादपुर के एसडीएम सुमित कुमार सिंह ने कहा कि दादा-दादी के सानिध्य में बच्चे असली संस्कार सीखते हैं। प्रधानाचार्य फादर डॉ. एल्विन पिंटो, स्कूल मैनेजर फादर इग्नेशियस मिरांडा और डॉ. अरविंद जैन ने बच्चों को बड़ों का सदैव सम्मान करने की प्रेरणा दी। समारोह में हेड मिस्ट्रेस सिस्टर एन्सी चिरायथ, उप-प्रधानाचार्य फादर लुईस, फादर कुलकान्त और दिव्या उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.