Agra News: दहेज हत्या में आरोपियों को उन्मोचित नहीं, 13 अगस्त को होंगे आरोप तय
आगरा, जुलाई 23 -- Agra News: दहेज हत्या समेत अन्य आरोप के मामले में आरोपित पति, सास एवं सुसर को राहत नहीं मिली है। अपर जिला जज 13 महेश चंद वर्मा ने आरोपियों द्वारा प्रस्तुत उन्मोचित (डिस्चार्ज) प्रार्थना पत्र निरस्त कर उनके विरुद्ध आरोप तय करने के लिए 13 अगस्त नियत की। वादी ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया था कि ससुरालीजन दहेज के लिए उसकी पुत्री का उत्पीड़न करते थे। उसकी पुत्री पारिवारिक विवाद के चलते मायके में रह रही थी। आरोपित पति द्वारा ससुराल आकर अपने पुत्र को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पत्नी के विरोध पर पति ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। जिससे व्यथित होकर वादी की पुत्री ने जहर का सेवन कर अपना जीवन समाप्त कर लिया था। पुलिस ने आरोपित पति जितेंद्र समेत तीन ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या, उत्पीड़न आदि आरोप में कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.