आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: सदर क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर मारपीट, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिरोजाबाद टूंडला रंधीपुरम कॉलोनी निवासी राखी कुमारी ने अपने शिकायत में बताया कि तीन जून की शाम करीब छह बजे उसके पति ललित कुमार ने उसके साथ मारपीट की। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बीच बचाव के बजाय सास ससुर देवर और देवरानी ने भी पति का साथ दिया। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न,पति समेत छह ससुरालियों पर मुकदमा उसके साथ जमकर अभद्रता की। पति ने धारदार हथियार से उसकी नाक पर वार किया। बार-बार दस लाख रुपये की मांग दोहराने लगे। पीड़िता का कहना है इससे पहले वह अपने पित...