Agra News: दयालबाग में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाया कमाल
आगरा, नवम्बर 7 -- Agra News: दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के पीवी. प्राइमरी विद्यालय में शनिवार को तीसरी विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। डीईआई के निदेशक प्रो. सी. पटवर्धन ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों के मॉडल्स और आत्मविश्वास की सराहना की। प्रदर्शनी में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पास्कल व न्यूटन के नियमों को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया। जलगतिकी, हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा, सौरमंडल के यांत्रिक मॉडल और 'दयालबाग यूटोपिया' थीम पर तैयार किए गए मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। नन्हे हाथों से बने इन प्रोजेक्ट्स ने अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में नॉन-यूनिवर्सिटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की डीन प्रो. सोना आहूजा ने डीईआई की शिक्षण पद्धति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्थान देशभर में 29 स्कूलों का संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.